Monday, July 17, 2023

ॐ नम: शिवाय

शिव मोक्ष है शिव त्याग है


शिव मोक्ष है, शिव त्याग है
शिव जन्म है, शिव है मारन
शिव ध्यान है, तप है शिव
शिव ज्ञान है, जप है शिव

शिव मोक्ष है...

शिव शांत है, शिव रौद्र है
शिव भाव है, करुणा शिव

शिव आदि है, और अंत है
शिव शून्य है, और अनंत है

शिव नाद है, शिव ताल है
शिव गीत है, संगीत है

शिव मोक्ष है, शिव त्याग है
शिव जन्म है, शिव है मारन

शिव काल है, महाकाल है
शिव योग है, और जोग है

आकार है, निराकार है
शिव मोह है, माया शिव

शिव कर्म है, शिव धर्म है
शिव जोत है, छाया शिवा

शिव मोक्ष है, शिव त्याग है
शिव जन्म है, शिव है मारन

शिव मोक्ष है...